किशनगंज, जून 25 -- पौआखाली। एक संवाददाता किशनगंज के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बुधवार को सुखानी थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव और परिसर की साफ-सफाई का गहन जायजा लिया। एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को बेहतर पुलिसिंग और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए कई अहम निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में एसपी संतोष कुमार ने थाना की डायरी, मालखाना, आगंतुक पंजी, शस्त्रागार और अन्य आवश्यक अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों को पूरी तरह से अद्यतन रखने का सख्त निर्देश दिया। साथ ही, थाना परिसर में साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- किशनगंज : सुखानी थाना में एसपी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश थाना मे...