किशनगंज, मई 24 -- पौआखाली। एक संवाददाता रविवार को सुखानी थाना क्षेत्र के सालगुड़ी गांव में माननीय न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने फरार अभियुक्त के खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। यह कार्रवाई केस संख्या 1034/2017 के अभियुक्त बबलू हेम्ब्रम, निवासी ग्राम सालगुड़ी, थाना सुखानी, जिला किशनगंज के विरुद्ध की गई। जानकारी के अनुसार अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था और न्यायालय में लगातार अनुपस्थित रह रहा था। इसके बाद न्यायालय द्वारा कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया गया। आदेश के अनुपालन में सुखानी थाना अध्यक्ष मनु कुमारी के नेतृत्व में पुलिस बल अभियुक्त के घर पहुंचा और विधि सम्मत कार्रवाई पूरी की गई। यह भी पढ़ें- फरार आरोपितों के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तिहार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के घर पर इश्तेहार चस्पा किया तथा स्थानीय लोगों को न्यायालय...