सुखाड़ वाले क्षेत्रों में किसानों को मिलेगा डीजल अनुदान
पटना, जुलाई 22 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि सुखाड़ वाले क्षेत्रों में किसानों को तुरंत डीजल अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिलाधिकारियों से बारिश और खेतों की सिंचाई की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधित क्षेत्रों के किसानों को डीजल अनुदान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बुधवार को विधानसभा में विपक्षी सदस्यों के द्वारा उठाये गये मामले पर अपनी बात रखी। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही राजद के कुमार सर्वजीत ने कहा कि राज्य में सूखे की स्थिति हो गई है। इस पर सरकार को अपना वक्तव्य देना चाहिए। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन सदस्यों की चिंता है कि कम बारिश हुई है, जिससे किसानों को सिंचाई में दिक्कत हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सिंचाई के लिए दो तरह की व्यवस्था की है। सिंचाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.