बांका, अगस्त 2 -- पंजवारा (बांका), निज प्रतिनिधि। मानसून की बेरुखी ने पंजवारा एवं इसके आस-पास के इलाकों में किसानों की कमर तोड़ दी है। यह भी पढ़ें- Balia News: मौसम की प्रतिकूलता ने बढ़ाई किसानों की चिंताकिसानों की हालत सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन आसमान में कजरारे बादलों की जगह सिर्फ तीखी धूप दिख रही है। झमाझम बारिश न होने से धान की रोपनी पूरी तरह ठप है, जिससे क्षेत्र में सुखाड़ की गंभीर आशंका गहराने लगी है। खेतों में दरारें देख किसानों के चेहरे पर मायूसी साफ झलक रही है। क्षेत्र के किसानों की जीविका का मुख्य साधन सिर्फ और सिर्फ खेती है। स्थानीय किसानों ने दर्द बयां करते हुए कहा कि धान रोपनी का समय तेजी से निकलता जा रहा है। अगर समय पर रोपनी नहीं हुई, तो भुखमरी की नौबत आ जाएगी। फिलहाल ग्रामीण किसी तरह महंगे डीजल और पंपिंग सेट व स...