जमशेदपुर, मार्च 11 -- एमजीएम थाना क्षेत्र के सुखलेड़ा जंगल में अवैध महुआ चुलाई शराब भट्ठी पकड़े जाने के मामले में उत्पाद विभाग ने केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस मामले में भट्ठी संचालकों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि मंगलवार को उत्पाद विभाग की टीम ने घने और दुर्गम जंगल क्षेत्र में छापेमारी कर करीब 150 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की थी। इसके अलावा मिट्टी में गाड़कर रखे गए 70 प्लास्टिक ड्रम में लगभग 14 हजार किलोग्राम किण्वित जावा-महुआ भी मिला था, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया था।छापेमारी के दौरान टीम की आहट मिलते ही अवैध शराब भट्ठी का संचालन करने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए थे, जिसके कारण किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। टीम ने मौके पर ही शराब बनाने के उपकरण और भट्ठी को भी नष्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.