जमशेदपुर, मार्च 13 -- जमशेदपुर। सुखलेड़ा जंगल में अवैध महुआ चुलाई शराब भट्ठी पकड़े जाने के मामले में पुलिस और उत्पाद विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में केस दर्ज करने की प्रक्रिया के साथ ही भट्ठी संचालकों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। छापेमारी के बाद से ही पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है। जंगल से सटे गांवों में भी पुलिस पूछताछ कर रही है, ताकि भट्ठी संचालकों तक पहुंचा जा सके। बताया जाता है कि मंगलवार को उत्पाद विभाग की टीम ने सुखलेड़ा के घने और दुर्गम जंगल क्षेत्र में छापेमारी कर करीब 150 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की थी। इसके अलावा मिट्टी में गाड़कर रखे गए 70 प्लास्टिक ड्रम में लगभग 14 हजार किलोग्राम जावा-महुआ भी मिला था। टीम ने मौके पर ही ...