रामपुर, मार्च 2 -- क्षेत्र के गांव बिजारखाता स्थित सुखलाल मेमोरियल कॉन्वेंट स्कूल में होली का महोत्सव बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी सजावट और बच्चों की खुशियों से सराबोर नजर आया। होली के अवसर पर विद्यालय में विभिन्न कला गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने चित्रकला, रंगोली, क्राफ्ट व होली थीम आधारित रचनात्मक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। छोटे-छोटे बच्चों ने रंगों से जुड़े पोस्टर और आकर्षक कलाकृतियां बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल होली मनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या आंचल मौर्य ने विद्यार्थियों को होली के धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.