सुखलालगंज में मंदिर के पास मिला शव, शिनाख्त नहीं
जौनपुर, जून 23 -- बरसठी। थाना क्षेत्र के सुखलालगंज स्थित राधाकृष्ण मंदिर के पास सोमवार की रात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। सोमवार की रात करीब नौ बजे ग्रामीणों ने राधाकृष्ण मंदिर के समीप एक व्यक्ति को सड़क किनारे गड्ढे में मृत पड़ा देखा। उसके बदन पर फटे-पुराने कपड़े थे। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि मृतक की पहचान अबतक नहीं हो सकी है। शव पर चोट के निशान नहीं थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। यह भी पढ़ें- मंदिर के पास मिला अज्ञात शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.