गढ़वा, दिसम्बर 31 -- धुरकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों सुखलदरी जलप्रपात और पनघटवा डैम में नववर्ष पर पर्यटकों की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ कर दिया है। अंचल अधिकारी विमल कुमार सिंह ने इन स्थलों पर दंडाधिकारियों व स्थानीय गोताखोरों की तैनाती का आदेश दिया है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। जारी आदेश के अनुसार सुखलदरी जलप्रपात में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की निगरानी के लिए कई अधिकारियों व कर्मियों को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों और कर्मियों में अंचल निरीक्षक विकास कुमार, राजस्व उप निरीक्षक मुजीब खान, राहुल कुमार, शशिकांत विश्वकर्मा, पंचायत सेवक जगदीश राम, प्रखंड समन्वयक मनीष कुमार, जितेंद्र कुमार, रोजगार सेवक राजुरंजन रवि, बीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.