लखनऊ, मई 10 -- शहर के गुरुद्वारों में रविवार को गुरु अर्जन देव महाराज का शहीदी दिवस मनाया गया। गुरुद्वारों में सुखमनी साहिब का पाठ हुआ। संगत को गुरू के बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया गया। यहियागंज के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में श्री गुरु अर्जन देव महाराज के शहीदी दिवस को समर्पित सुखमनी साहिब के लड़ीवार पाठ की शुरुआत रविवार तड़के हुई। गुरुद्वारा सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि डॉ. गुरमीत सिंह के संयोजन में सुखमनी साहिब के पाठ रोजाना सुबह पांच से सात बजे तक 40 दिन लगातार होंगे। इसके अलावा 18 जून को गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस वाले दिन पाठ की समाप्ति होगी। यह भी पढ़ें- गुरु अर्जुन देव साहिब जी के शहीदी पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया इन 40 दिन लगातार कच्ची लस्सी की छबील लगाई जाएगी। गुरु का लंगर वितरित किया जाएगा।संगत ...