लखनऊ, जून 26 -- अलीगंज के दर्दनाक अग्निकांड में असमय काल का ग्रास बने सुखमनी सिंह व अन्य छात्रों की आत्मिक शांति के लिए आलमबाग स्थित पटेल नगर गुरुद्वारे में आयोजित तीन दिवसीय श्री सहज पाठ का शुक्रवार को भोग पड़ने के बाद अंतिम अरदास के साथ समापन हुआ। शोक सभा में बड़ी संख्या में संगत, परिवार के सदस्य, रिश्तेदार, मोहल्लेवासी और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। गुरुद्वारे में पूरे समय गुरबाणी और शबद-कीर्तन की स्वर लहरियों के बीच वातावरण गमगीन बना रहा और उपस्थित संगत ने नम आंखों से मासूमों को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम अरदास के दौरान मृतक सुखमनी सिंह के पिता प्रभजोत सिंह, माता किरण कौर और भाई सायमान सिंह सहित परिजनों का दर्द हर मौजूद व्यक्ति को भावुक कर गया। संगत ने हाथ जोड़कर वाहेगुरु से अरदास की कि दिवंगत बच्चों को अपने श्रीचरणों में स्थान ...