नांदेड़, अगस्त 14 -- शिरोमणि अकाली दल (SAD) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र में कृपाण से हमला करने वाले निहंग जसपाल सिंह ने पुलिस को बताया है कि ऐसा करने के लिए उन्हें वाहेगुरु से आदेश प्राप्त हुआ था। जसपाल ने बताया कि यह आदेश वाहेगुरु ने उसे तब दिया, जब वह नांदेड़ के गुरुद्वारे में प्रार्थना कर रहा था। गुरुवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ में मुगत के गुरुद्वारा माता साहिब देवन में सुखबीर बादल पर हमला हुआ था। वह गुरुद्वारे की सीढ़ियों से उतर रहे थे, तभी वहां तीन और अन्य साथियों के साथ खड़ा जसपाल ने उन पर कृपाण से हमला कर दिया। इससे बादल के हाथ में चोट लगी और तुरंत निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बाद में नांदेड़ पुलिस थाने पूछताछ के लिए ले जाया गया। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, प...