नई दिल्ली, अगस्त 13 -- Sukhbir Singh Badal: शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा माता साहिब कौर परिसर में जानलेवा हमला हुआ है। निहंग की पोशाक में आए व्यक्ति ने उन पर कृपाण से हमला कर दिया। इस हमले में उनके दाहिने हाथ पर चोट आई है। गंभीर रूप से घायल होने से बचे सुखबीर सिंह बादल को तुरंत इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल यशोसाई हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। आपको बता दें कि यह घटना तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित गुरुद्वारा माता साहिब कौर के पास घटी। सुखबीर सिंह बादल अपनी पत्नी और सांसद हरसिमरत कौर बादल के साथ गुरुद्वारे में मथा टेकने पहुंचे थे। दर्शन के बाद जब वे लंगर हॉल की ओर बढ़ रहे...