सुखबीर सिंह बादल के करीबी पर बरसाईं गोलियां, पंजाब में दु:साहसिक वारदात को दिया अंजाम
चंडीगढ़, जुलाई 13 -- पंजाब में एक दु:साहसिक वारदात सामने आई है। यहां पर शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल के सहयोगी को गोली मार दी गई। इस घटना में गोली का शिकार हुए व्यक्ति का नाम, दलवीर सिंह बताया गया है। उसे स्थानीय लोग काला जबांधा के नाम से भी जानते हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह घटना पंजाब के मनसा जिले में हुई। गोली किसने चलाई, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। बताया जाता है कि जबांधा बरेटा कस्बे में अपनी दुकान पर था। उसी वक्त हमलावर वहां आया गोलियां बरसाने लगा। गोली लगने के बाद जबांधा को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। इस हमले के पीछे क्या वजह है, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।कौन है जाबांधा जाबांधा ने शिरोमणि अकाली दल के जोन इंचार्ज के रूप में और जिला परिषद के सदस्य के रू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.