लखीमपुरखीरी, फरवरी 12 -- क्षेत्र के सुखनी सायफन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ग्रामीणों ने पानी के किनारे एक विशालकाय मगरमच्छ को देखा। ग्रामीणों का कहना है कि सुखनी सायफन में एक नहीं, बल्कि कई मगरमच्छों का डेरा है। सुखनी पुरवा गांव के ग्रामीण राजेश अवस्थी का कहना है कि सुबह धूप निकलने और शाम के समय मगरमच्छ अक्सर पानी से बाहर निकलकर किनारे धूप सेंकते हुए दिखाई देते हैं। मगरमच्छ की मौजूदगी की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बच्चों और मवेशियों को सायफन के पास जाने से रोक दिया। खासकर उन परिवारों में भय का माहौल है,जिनके खेत और घर सायफन के आसपास स्थित हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। रेंजर नृपेन्द्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि सुखनीपुरवा के पास मगरमच्छ होने की सूचना मिली है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.