सुखनई नदी के पानी में उतराता मिला युवक का शव
झांसी, मई 15 -- झांसी (मऊरानीपुर)। कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत झांसी-खजुराहो नेशनल हाइवे पर स्थित सुखनई नदी के पानी में एक युवक का शव उतराता मिला। जिससे वहां हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि शव की पहचान नहीं हो सकी है। झांसी-खजुराहो नेशनल हाइवे से बीती देर रात लोग निकल रहे थे। तभी उन्हें सुखनई नदी पर बने दो पुलों के बीच खाली गैप में पानी में रोशनी में एक शव उतराता दिखा। जिससे वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना किया। गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। उसकी शिनाख्त की कोशिशें की गई। आसपास पता किया गया। लेकिन, कोई सुराग नहीं लग सका। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 साल के बीच प्रतीत हो र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.