सुखनई नदी किनारे नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी
झांसी, जून 18 -- झांसी संवाददाता झांसी के मऊरानीपुर में सुखनई नदी के किनारे गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे एक नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है।मऊरानीपुर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब सुखनई नदी के किनारे एक नवजात शिशु का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार शव काफी समय से वहां पड़ा होने के कारण उसका एक हाथ किसी जानवर द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। नवजात का शव दिखाई देने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि सूचना के बाद भी पुलिस काफी देर से मौके पर पहुंची। क्षेत्र में संचालित निजी नर्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.