मुजफ्फरपुर, सितम्बर 12 -- गायघाट। भूसरा स्थित प्रधान कार्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह की अध्यक्षता में गायघाट सामाजिक मंच की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से सुखदेव प्रसाद सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान शिक्षा के स्तर में सुधार लाने पर चर्चा की गई। बैठक में रंजन कुमार, संजीव कुमार संजू, सुरेंद्र सिंह, रामनरेश सिंह, जयदेव प्रसाद सिंह, अविनाश उर्फ राजा, हीरा कुमार, उपेंद्र कुंवर, लक्षण सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...