बस्ती, मार्च 24 -- बस्ती, निज संवाददाता। भारत स्वाभिमान और महिला पतंजलि योग समिति की ओर से सुखदेव, राजगुरु और सरदार भगत सिंह के बलिदान दिवस पर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन करते चिकित्साधिकारी डॉ. दीपक श्रीवास्तव ने किया। शिविर में दर्जनों लोगों ने रक्तदान किया। चिकित्साधिकारी ने कहा कि रक्तदान करने से दूसरों के साथ स्वयं की भी जीवन की रक्षा होती है। रक्तदान करने के बाद 24 घंटे में रक्त पुनः तैयार हो जाता है। रक्तदान करने से सकारात्मक ऊर्जा की वृद्धि होती है। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी ओमप्रकाश आर्य ने रक्तदाताओं के प्रति अभार जाते हुए कहा कि सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने देश के लिए अपने रक्त की एक-एक बूंद निस्वार्थ भाव से अर्पित की है। महिला पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी कामना पांडेय...