दुमका, मार्च 29 -- नोनीहाट, प्रतिनिधि। नोनीहाट के सुखजोरा में भागवत कथा के लिए कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पवित्र जल से भरे कलश को सिर पर धारण कर शोभायात्रा निकालते हुए भागवत कथा स्थल तक पहुंचे। जरमुंडी प्रखंड के सुखजोरा नाग मंदिर प्रांगण में 29 मार्च से 4 अप्रैल तक भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है। इसी कड़ी में आज छठ घाट से हजारों महिला श्रद्धालुओं ने जल लेकर नोनीहाट बाजार होते हुए सुखजोरा कथा स्थल तक कलश यात्रा निकाली। इस यात्रा में महिलाओं की अद्भुत भक्ति देखने को मिली। वृंदावन से आए पंडित फनी भूषण पाठक जी 7 दिनों तक कृष्ण लीला की झांकियां और भागवत कथा सुनाएंगे। यह आयोजन का दूसरा साल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.