दुमका, दिसम्बर 11 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध सुखजोरा नाग मंदिर में अज्ञात चोरों ने दान पेटी का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अजाम दिया। बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने मंदिर के सामने रखे दान पेटी का ताला तोड़ दिया और चढ़ावै व दान की राशि के रुपए उड़ा लिए। मंदिर में और कोई बड़ी क्षति नहीं हुई है। मंदिर के पुजारी देवनंदन कुमार मांझी ने बताया कि घटना बेहद निंदनीय है। इस घटना को लेकर मंदिर प्रबंधन समिति ने संबंधित थाना में शिकायत करने की बात कही। फोटो10दुमका-219, कैप्शन-जरमुंडी प्रखंड स्थित सुखजोरा नाग मंदिर के सामने टूटी हुई दान पेटी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...