सुक्की हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
मधुबनी, मई 20 -- खजौली। खजौली थाना क्षेत्र के सुक्की गांव में हुए रंजीत हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सुक्की गांव निवासी रामराजी सदाई एवं राहुल सदाई के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि हत्याकांड के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम में एसआई फिरोज आलम सहित अन्य पुलिस बल को शामिल किया गया था। विशेष टीम ने सोमवार को छापेमारी कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक पूछताछ के बाद मंगलवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- जानलेवा हमले के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.