मधुबनी, मार्च 8 -- खजौली, निज प्रतिनिधि। खजौली थाना क्षेत्र के सुक्की नासिक टोल वार्ड-7 स्थित 30 नंबर रेलवे गुमटी के समीप बघार में मुख्य कोसी नहर शाखा कैनाल के साइफन से रविवार दोपहर एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि नहर के पास बकरी चरा रही बच्चियों की नजर पानी में पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद बच्चियों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना खजौली थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी पहचान की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। प्रत्यक्षदर्...