सुकुवां-ढुकवां बांध लबालंब, 12 गांवों से संपर्क कटा
झांसी, अगस्त 26 -- झांसी/बबीना। झांसी-ललितपुर सहित आसपास के मध्य प्रदेश इलाकों में हो रही झमाझम बारिश से नदियों और बांधों का जलस्तर बढ़ गया है। माताटीला बांध के 20 गेट करीब दो-दो फीट खोलकर पानी की निकासी से बबीना का सुकुवां-ढुकवां बांध लबालब हो गए। बुधवार को बांध के पानी से झांसी-ललितपुर सीमा को जोड़ने वाले संपर्क पर करीब तीन फीट पानी भर गया और आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। सड़क पर पानी का तेज बहाव होने से बबीना और तालबेहट क्षेत्र से सटे करीब 12 से अधिक गांवों का संपर्क टूट गया। तालबेहट तहसील के कंधारी कला, उगरपुर, बिरधा, पूराकला समेत कई गांव प्रभावित हुए। दोनों ओर वाहनों की आवाजाही थमने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार बारिश के चलते निचले इलाकों के खेतों में भी पानी भर गया। कई किसानों की खड़ी फसलें जलमग्न हो गईं। बु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.