वाराणसी, अप्रैल 21 -- वाराणसी, हिन्दुस्तान टीम। सुकुलपुरा (भेलूपुर) स्थित हनुमान मंदिर के पास मंगलवार दोपहर मकान के प्रथम तल पर किराये के टिन शेड के कमरे में लीकेज से रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास के दौरान सिलेंडर फटने से दूसरा किरायेदार झुलस गया जबकि टिनशेड और ईंट की दीवार ढह गई। इस हादसे के शिकार परिवार का कोई सामान नहीं बचा। सुकुलपुरा में रामनरेश सोनकर का एक बड़ा अहाता है। इसमें बने मकान के प्रथम एवं द्वितीय तल के एक-एक कमरों में करीब 70 परिवार किराये पर रहते हैं। प्रथम तल पर टिन शेड के एक कमरे में भूजा विक्रेता कल्लू परिवार के सात सदस्यों के साथ रहता है। दोपहर के वक्त कल्लू का बड़ा बेटा सूरज कमरे में खाना बना रहा था। तभी लीकेज से गैस सिलेंडर में आग लग गई। घबरा कर सूरज कमरा से बाहर भाग गया। आग लगने की सूचना पर उसी ...