बोकारो, मार्च 13 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जिला भ्रमण के क्रम में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा शुक्रवार को बोकारो पहुंचीं। इस अवसर पर बोकारो परिसदन में उपायुक्त अजय नाथ झा व उपविकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने उन्हें पौधा भेंट कर स्वागत किया। आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने बोकारो परिसदन स्थित सभागार में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सुकुरमनी देवी और अन्य से संबंधित मामले की सुनवाई की। उन्होंने मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।डॉ लकड़ा ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि प्रकरण से जुड़े तथ्यों की गंभीरता से जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रभावित पक्ष को न्याय मिल सके। इस अवसर पर अपर समाहर्ता मो. मु...