अररिया, अप्रैल 7 -- पलासी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सुकसैना गांव के वार्ड नंबर चार में सोमवार को एक शादीशुदा महिला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना पर पलासी थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये अररिया भेज दिया। घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि मृतका का नाम रूबेदा 22 वर्ष पति मोहम्मद अहद हैं। आत्महत्या की बात सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक परिजनों के पक्ष से कोई आवेदन प्राप्त नही हुआ हैं। आवेदन प्राप्ति के बाद करवाई की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.