लोहरदगा, अप्रैल 21 -- लोहरदगा, संवाददाता। बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान-आरसेटी द्वारा आयोजित 12 दिवसीय नि:शुल्क सुकर पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन मंगलवार को हुआ। समापन समारोह में संस्थान के निदेशक सुरेश भगत ने कहा कि सुकर पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम है, जिससे कम लागत में अधिक लाभ अर्जित किया जा सकता है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को उन्नत नस्लों के चयन, संतुलित आहार प्रबंधन, रोग नियंत्रण, टीकाकरण, उपयुक्त आवास व्यवस्था तथा विपणन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही प्रशिक्षुओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया, जिससे वे इसे एक सफल व्यवसाय के रूप में अपना सकें। यह भी पढ़ें- अररिया: तकनीकी दक्ष...