कुशीनगर, सितम्बर 22 -- कुशीनगर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला सेवायोजन व मॉडल कॅरियर सेन्टर के संयुक्त तत्वावधान में 23 सितम्बर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक नेहरू इण्टर कॉलेज सुकरौली में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन होगा। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 20 से 25 प्रतिष्ठित कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले की पूरी प्रक्रिया निःशुल्क है। रोजगार मेले में इण्टर, स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा व आईटीआई उत्तीर्ण तथा 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगार अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: पीजी कॉलेज में लगेगा वृहद रोजगार मेला यह भी पढ़ें- Jhansi News: दो हजार से अधिक टेक्निकल पदों पर होगा मेला में चयन यह भी पढ़ें- Hapur News: पिलखुवा में 29 सित...