बांका, मार्च 27 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। बांका पुलिस द्वारा गुरुवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संभावित बड़ी आपराधिक घटना को होने से पहले विफल कर दिया गया। मामला सुईया थाना क्षेत्र का है। जहां के भेलवा हाई स्कूल के पास से गुरुवार को पुलिस टीम ने हथियार के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल, तीन मोबाइल फोन एवं दो मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि तीनों किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे, जिसे पुलिस की तत्परता से नाकाम कर दिया गया। गिरफ्तार में जमुई जिले के झाझा थाना अंतर्गत बुरहीखार निवासी उचित राय का पुत्र गुड्डू राय (20 वर्ष), मदन राय का पुत्र नितीश कुमार (22 वर्ष) एवं यूपी के औरैया जिला अंतर्गत जरूहीलिया निवासी राज क...