बांका, अप्रैल 13 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। सुईया थाना क्षेत्र में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर शिक्षक की नौकरी करने के मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। थानाध्यक्ष कन्हैया झा ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 अप्रैल 2026 को निगरानी विभाग के इंस्पेक्टर लाल मोहम्मद द्वारा सुईया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में दक्षिणी कसबावासिला पंचायत स्थित प्रोन्नत मध्य विद्यालय डुमरडीहा में कार्यरत शिक्षक भागीरथ साह पर फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर नौकरी करने का गंभीर आरोप लगाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की और देर रात छापेमारी कर सुईया बाजार स्थित आरोपी के आवास से उसे गिरफ्तार कर...