भागलपुर, अप्रैल 14 -- बांका से जितेन्द्र झा की रिपोर्ट सुईया थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर दो अलग-अलग कांडों के अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। कांड संख्या 40/26 के अभियुक्त विकास कुमार यादव (पुत्र त्रिलोकी यादव, ग्राम हबड़ीडीह) तथा कांड संख्या 126/22 के अभियुक्त रघु हांसदा (ग्राम डुमरडीहा) को पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। छापेमारी अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष आकाश आर्यन ने किया, जिसमें पुलिसकर्मी चन्दन एवं दिनेश राम भी शामिल रहे। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...