बांका, मार्च 16 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। बीते शनिवार को सुईया थाना क्षेत्र के टंगेश्वर जंगल स्थित झाड़ी से बरामद अज्ञात अधेड़ व्यक्ति के शव की पहचान पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर कर ली। थानाध्यक्ष कन्हैया झा की पहल पर शव की शिनाख्त संभव हो सकी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पहचान सुल्तानगंज घाट टोला निवासी ब्रह्मदेव ठाकुर के रूप में हुई है। मृतक की पहचान उसके पुत्र अतीक कुमार ठाकुर ने की। मृतक के पुत्र अतिक कुमार ठाकुर ने बताया कि उनके पिता का मानसिक संतुलन कुछ दिनों से ठीक नहीं था। परिवार में उनकी एक बहन देवघर में रहती है। उन्होंने बताया कि उनके पिता अक्सर बिना किसी को बताए घर से निकल जाते थे। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ज़हरीले पदार्थ के सेवन से उनकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया...