सुआसीन पहाड़ पर सीआरपीएफ ने चलाया सर्च अभियान, दो राइफल और तीन कारतूस बरामद
मुंगेर, मई 22 -- धरहरा, एक संवाददाता। मुंगेर जिले के लडैयाटांड थानाक्षेत्र अंतर्गत सुआसीन पहाड़ के आसपास केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 215 बटालियन एवं स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से नक्सल विरोधी विशेष अभियान चलाया। अभियान का संचालन 215 बटालियन के कमांडेंट विनोद कुमार मोहरिल के नेतृत्व में किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए इस अभियान में सुरक्षा बलों ने घने जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार बरामद किया गया। सुरक्षा बलों ने मौके से दो देसी राइफल एवं तीन कारतूस बरामद किए। बरामद हथियारों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- इस वर्ष 44 नक्सलियों को गिरफ्तारी, 29 का सरेडर, 22 मारे गए थानाध्यक्ष विभांशु कुमार भास्करम ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.