सुआंव नदी की सीमा को निर्धारित करने लिए लगाए जा रहे पिलर
बलरामपुर, मई 30 -- बलरामपुर, संवाददाता। सदर तहसील क्षेत्र में सुआंव नदी के फ्लड जोन (बाढ़ प्रभावित क्षेत्र) के निर्धारण के लिए किसानों के खेतों में पिलर लगाए जा रहे हैं। यह कार्रवाई राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश के अनुपालन में सरयू ड्रेनेज खंड की ओर से की जा रही है। हालांकि बिना पूर्व सूचना खेतों में पिलर लगाए जाने से किसानों और ग्रामीणों में कौतूहल तथा आशंका का माहौल बन गया है। कटरा शंकर नगर, सोनार, रेहार समेत कई गांवों के किसानों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनके खेतों में बड़े-बड़े कंक्रीट के पिलर लगाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि न तो उन्हें किसी विभाग की ओर से पहले से सूचना दी गई और न ही पिलर लगाए जाने के उद्देश्य के बारे में कोई जानकारी भी दी गई। इससे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गईं। किसानों का कहना ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.