मिर्जापुर, जून 30 -- ड्रमंडगंज (मिर्जापुर)l ड्रमंडगंज क्षेत्र के सेमरा कलां गांव में मंगलवार सुबह सात बजे के करीब सुअर से टकराकर बाइक सवार मां और बेटा सड़क पर गिर गए l दुर्घटना में मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायल मां बेटे को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए मंडलीय चिकित्सालय मिर्जापुर रेफर कर दिया। क्षेत्र के ऊंटी गांव निवासी 20 वर्षीय राजू दुबे अपनी 40 वर्षीया मां प्रियंका दुबे के साथ बाइक से ड्रमंडगंज जा रहे थे। जैसे ही सेमरा कलां गांव स्थित चौराहे पर पहुंचे सड़क पर अचानक आए सुअर से टकराकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल मां बेटे को गलरा गांव निवासी मनकामना मिश्र व गलरिया गांव निवासी हरि...