मधुबनी, अप्रैल 1 -- मधेपुर, निज संवाददाता। सुअर द्वारा मक्का की फसल सहित अन्य फसल बर्बाद करने से बौखलाए प्रखंड के भेजा थाने के खजुरी गांव के किसानों ने खजुरी ढलान के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। भेजा से नीमा की तरफ जाने वाली कोसी पश्चिमी तटबंध की पक्की सड़क को खजुरी ढलान के पास बुधवार सुबह नौ बजे लोगों ने बांस-बल्ला व लकड़ी का अवरोधक रखकर जाम किया। करीब दो घंटे तक चली सड़क जाम से कोसी पश्चिमी तटबंध की पक्की सड़क पर जामस्थल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। कुछ बाइक सवार राह बदलकर वहां से निकले। खजुरी गांव के किसानों का कहना था कि आए दिन सुअर पालकों द्वारा बेवजह मक्का, गेहूं सहित अन्य फसलों में सुअर छोड़ दिया जाता है। सुअर फसल को बर्बाद कर देता है। खजुरी निवासी किसान सरोज कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि बलथी पुनरवास के सुअर पालक व...