धनबाद, अप्रैल 10 -- पाथरडीह पुलिस ने न्यू मोतीनगर बस्ती निवासी रवि पासी के घर से आठ सुअर चोरी करने के आरोप में रोहन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को सुदामडीह रिवर साइड स्थित उसके घर से पकड़ा, जिसे शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा। घटना 26 मार्च की सुबह की है, जब चोरों ने स्कॉर्पियो से आकर बरामदे में बंधे सुअर चुरा लिए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहले ही चोरी में इस्तेमाल स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया था। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने अन्य साथियों के लिए चंद्रपुरा में छापेमारी की, लेकिन आरोपी ऋतिक, छोटू, राहुल और वीरू पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.