अररिया, मई 21 -- भरगामा। निज संवाददाता सूअरों में फैलने वाली क्लासिकल स्वाईन फीवर के नामक खतरनाक रोग से बचाव के लिए गुरुवार को मानुलहपट्टी पंचायत में नि:शुल्क टीकाकरण किया गया। टीकाकरण कर रहे पशु चिकित्सक डॉ. राहुल कुमार ने बताया कि राज्य के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के निर्देशानुसार जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सुअरों में फैलने वाले क्लासिकल स्वाइन फीवर नमक खतरनाक रोग से बचाव के लिए नि:शुल्क टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया गया। विभाग द्वारा प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है, ताकि बीमारी के प्रसार पर रोक लगाई जा सके और पशुपालकों को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके। यह भी पढ़ें- अम्मा बनई टोली में पशु स्वास्थ्य शिविर-सह-किसान गोष्ठी आयोजित बताया कि मानुलहपट्टी पंचायत में अभियान के दौरा...