कुशीनगर, जून 27 -- कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र के सिरसिया बुजुर्ग के टोला बिहारी छपरा चौराहे पर स्थित सुअरबाड़े की दुर्गंध से दुकानदारों और राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। दुकानदारों का कहना है कि तेज दुर्गंध के कारण ग्राहक दुकानों पर आने से कतरा रहे हैं, जिससे उनके कारोबार पर असर पड़ रहा है।कोटवा-घुघुली मुख्य मार्ग पर स्थित इस चौराहे के आसपास घनी आबादी और सैकड़ों दुकानें हैं। ऐसे में सुअरबाड़े से उठने वाली दुर्गंध पूरे क्षेत्र में फैल जाती है। दुकानदारों का कहना है कि चौराहे के लगभग आधे हिस्से की दुकानें इससे सबसे अधिक प्रभावित हैं। दुकानदार श्रीकांत पांडेय, नीरज पांडेय, लियाकत, सतेन्द्र उपाध्याय, गुड्डू, व्यास शर्मा, प्रभु शर्मा, रामप्रवेश, इमामुद्दीन, क्यामुद्दीन, सतपाल, अंगद, संतोष, मकसूद, अमित, यूनिस, जितेन्द्र, संदेश, रामू,...