नई दिल्ली, मई 8 -- -पीडब्ल्यूडी ने दोनों फुटओवर ब्रिज पर एस्केलेटर लगाने की दी स्वीकृति-2.52 करोड़ रुपये की लागत का आकलन, तीन माह में लगाने का लक्ष्य नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पश्चिमी दिल्ली के सुंदर विहार और राजौरी गार्डन फुटओवर ब्रिज (एफओबी) पर जल्द ही एस्केलेटर लगाए जाएंगे। लंबे समय से सीढ़ियां चढ़ने-उतरने में परेशानी झेल रहे लोगों को राहत मिलने वाली है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इन दोनों फुटओवर ब्रिज पर आउटडोर एस्केलेटर लगाने की मंजूरी दे दी है। तीन माह में एस्केलेटर लगाने का लक्ष्य तय किया गया है।इन दोनों फुटओवर ब्रिज से रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं। बुजुर्ग, महिलाएं और दिव्यांगों को दिक्कत होती है। ऊंची सीढ़ियां चढ़ने में उन्हें काफी कठिनाई होती है। स्थानीय लोगों की लगातार शिकायतों और मांग को देखते हुए पीडब्ल्...