सुंदर पहाड़ी स्कूल का अवर सचिव ने किया निरीक्षण
धनबाद, सितम्बर 29 -- धनबाद। पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय सुंदर पहाड़ी विद्यालय का निरीक्षण राज्य स्तरीय टीम ने किया। टीम में शामिल अवर सचिव सुरेश रजक व धनबाद एडीपीओ आशीष कुमार ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विद्यालय में नामांकन, नामांकन वृद्धि, छात्रों की उपस्थिति, इको क्लब, जादुई पिटारा, आईसीटी लैब, प्रयोगशाला टीएलएम, प्रिंट कक्षा,तथा विभिन्न शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों को भी देखा। अवर सचिव ने स्कूल के शिक्षकों को कई सुझाव दिए। मौके पर स्कूल के शिक्षक समेत अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.