सुंदर धर्मपुर चिकनी के नवकुंज महायज्ञ में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
पूर्णिया, जून 17 -- मीरगंज, एक संवाददाता। धमदाहा प्रखंड अंतर्गत मीरगंज क्षेत्र की चिकनी डुमरिया पंचायत स्थित सुंदर धर्मपुर चिकनी गांव के ब्रह्म बाबा स्थान परिसर में आयोजित पांच दिवसीय भव्य नवकुंज महायज्ञ को लेकर पूरा क्षेत्र इन दिनों भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक माहौल में सराबोर है। महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ आस्था की अनूठी मिसाल पेश कर रही है। महायज्ञ के दूसरे दिन बुधवार को हरिनाम संकीर्तन, वैदिक मंत्रोच्चार एवं शंखध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। सुबह से ही यज्ञ मंडप में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना एवं हवन में भाग लिया तथा परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और मंगलमय जीवन की कामना की। यह भी पढ़ें- भागवत मंगलाचार,नारद भक्ति संवाद, धुंधकारी प्रसंग ने मोहामन अखंड हरिना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.