गोड्डा, नवम्बर 20 -- गोड्डा, प्रतिनिधि। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव ने बोआरीजोर प्रखंड अंतर्गत सुंदर डैम के सौदर्यीकरण और पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु डैम का निरीक्षण किया ।निरीक्षण के दौरान सुंदर डैम में वाच टावर ,पार्क निर्माण, बाउंड्री वॉल, झूला, कनेक्टिंग ब्रिज, इको टूरिज्म विलेज ,भवन निर्माण ,पेयजल की व्यवस्था सहित अन्य प्रमुख बिंदुओं को लेकर संबंधित अधिकारियों ,ग्रमीणों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ विचार -विमर्श किया गया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त के द्वारा वरीय पदाधिकारियों के साथ सुंदर डैम के इको टूरिज्म भवन एवं कैचमेंट एरिया का भ्रमण किया गया। डैम में किसी तरह का अतिक्रमण ना हो इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यकदिशा- निदेश दिए गए। इस दौरान उन्होंने पहाड़ी पर चढ़ कर सुंदर डैम के विभिन्न क्षेत्रों का जायजा लिया और बताय...