बोकारो, अगस्त 25 -- गोस्वामी समाज के संस्थापक सुंदर गोस्वामी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को पचौरा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि सुंदर गोस्वामी ने गोस्वामी समाज को संगठित करने तथा सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचार और सामाजिक कार्य हमेशा समाज के लोगों को प्रेरणा देते रहेंगे। इस अवसर पर अशोक पारस, दशरथ गोस्वामी, चंद्रिका गोस्वामी, मेघनाथ गोस्वामी, जयप्रकाश गोस्वामी, भुनेश्वर गोस्वामी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...