कौशाम्बी, अप्रैल 3 -- कौशाम्बी ब्लॉक के म्योहर गांव में गुरुवार को हनुमान जयंती धूमधान से मनाई गई। गांव के मंडप घाट तालाब स्थित अति प्राचीन हनुमान मंदिर और बाजार के पास महरानी दाई मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद शाम को हुए भंडारे में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद लिया। गुरुवार को हनुमान जयंती के मौके पर अति प्राचीन हनुमान मंदिर में पहुंचे भक्तों ने हनुमान जी की मूरत को सिंदूर व चमेली के तेल का लेप बनाकर रंगा। इसके बाद भक्तिभाव के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। शाम को आयोजित भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसी तरह महरानी दाई मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ करने के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। दोनो स्थलों के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में खासा उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.