लोहरदगा, मई 3 -- लोहरदगा, संवाददाता।सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर, लोहरदगा के प्रांगण में भगवान बुद्ध की जयंती अत्यंत उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ वाटिका प्रमुख सुनीता कुमारी और लक्ष्मी के द्वारा दीप प्रज्वलन और भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्पार्चन के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान अशोक कुमार सिंह ने महात्मा बुद्ध के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। बताया गया कि सिद्धार्थ का जन्म कपिलवस्तु के राज परिवार में राजा शुद्धोधन के घर हुआ था। सुख-सुविधाओं और राजसी वैभव के बीच पले-बढ़े सिद्धार्थ का मन संसार के दुखों को देखकर विचलित हो उठा। शांति और सत्य की खोज में उन्होंने अपनी युवावस्था में ही राजपाठ और परिवार का त्याग कर संन्यास का मार्ग चुना।कठिन तपस्या के पश्चात, वैशाख पूर्णिमा के दिन ही बिहार के बोधगया में एक वट वृक्...