अयोध्या, अप्रैल 13 -- अयोध्या,संवाददाता। ऐतिहासिक गुलाबबाड़ी का 297 लाख रुपये की लागत से व्यापक सुंदरीकरण कराया जा रहा है। इस परियोजना के अंतर्गत पाथवे निर्माण, क्लैडिंग, बाउंड्री वॉल, ग्रिल पेंटिंग, हॉर्टिकल्चर कार्य, आकर्षक लाइटिंग, बैठने की व्यवस्था, बच्चों के लिए झूले तथा ओपन जिम की सुविधा विकसित की जाएगी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से अनुमति मिलने के बाद कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने स्थल का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गुलाबबाड़ी अयोध्या की ऐतिहासिक धरोहर है और इसके सुंदरीकरण से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। यह भी पढ़ें- विधायक के नेतृत्व में गुलाबबाड़ी में चला स्वच्छता अभियान उन्होंने विशेष रूप से कहा कि यहां प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.