अयोध्या, जनवरी 3 -- अयोध्या, संवाददाता। अवध सूबे की पहली राजधानी रही फैजाबाद (अब अयोध्या कैंट) शहर की शान और स्थानीय लोगों के साथ तीर्थयात्रियों, पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र ऐतहासिक गुलाबबाड़ी के पर्यटन विकास पर एक फिर पानी फिरता दिख रहा है। सुंदरीकरण की आस लगाये आम लोगों की सैरगाह गुलाबबाड़ी पुरातत्व विभाग द्वारा विकास कार्यों के लिए सहमति न दिये जाने के कारण मायूस हो गयी है। पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में गुलाबबाड़ी के सुंदरीकरण और पर्यटन विकास के लिए श्रीअयोध्या धाम तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद की ओर से एक प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इस कार्य के लिए प्रदेश सरकार ने धनराशि भी आवंटित कर दी थी। लेकिन एएसआई ने अनुमति नहीं दी। इसके चलते गुलाबबाड़ी के पर्यटन विकास और सुंदरीकरण के लिए प्राप्त एक करोड़ चार लाख की धनराशि अब वापस होने की स्...