हरदोई, मई 9 -- हरदोई। अटल चौराहे के सुंदरीकरण कार्य से दुकानदार परेशान हैं। जगह जगह फुटपाथ खोदने के बाद लाइन लगाने के पिलर बनाए गए हैं। इसके बाद खुदे हिस्से को समतल नहीं कराया गया है। इसमें कूड़ा व बारिश का पानी भर गया है। लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। दुकानदारों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि सुंदरीकरण का कार्य जल्द पूरा कराया जाए। यह भी पढ़ें- वेंडिंग जोन बनने तक फुटपाथ दुकानदारों को मिले अस्थायी राहत : संघ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...